Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद पर्यटन एवं संस्कृति के विकास में लखनऊ विश्वविद्यालय अपनी भूमिका का सम्यक निर्वहन करेगा-जयवीर सिंह

पर्यटन एवं संस्कृति के विकास में लखनऊ विश्वविद्यालय अपनी भूमिका का सम्यक निर्वहन करेगा-जयवीर सिंह

Spread the love

फिरोजाबाद: पर्यटन एवं संस्कृति के विकास में लखनऊ विश्वविद्यालय अपनी भूमिका का सम्यक निर्वहन करेगा-जयवीर सिंह

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की उपस्थिति में लखनऊ विश्वविद्यालय के मंथन कक्ष में संस्कृति विभाग के रेडियो जयघोष और लखनऊ विश्वविद्यालय के मध्य एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। संस्कृति विभाग की तरफ से विशेष सचिव आनंद कुमार सिंह तथा लखनऊ विश्वविद्यालय की तरफ से लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया। जयवीर सिंह को इस अवसर पर पर्यटन के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा पर्यटन एम्बेस्डर अवार्ड-2022 दिया गया है।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को अपने आवास पर जानकारी देते हुए बताया कि रेडियो जयघोष के माध्यम से विद्वतजनों के विचारों से विद्यार्थी प्रेरणा प्राप्त करेंगे। क्षमता का प्रदर्शन एवं जन-जन तक पहुंचने का प्लेटफार्म मिलेगा। उन्होंने कहा कि रेडियो जयघोष के माध्यम से जनपद फिरोजाबाद के पर्यटन व एतिहासिक स्थलों सहित कांच के कलाकृतियां, हस्त शिल्पियों, कारीगरों सहित सुहाग की नगरी को कला और संस्कृति में भी पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि संस्कृति समाज का मूल धरोहर होती है, इसके बिना कोई भी समाज व देश आगे नहीं बढ़ सकता। भारतीय संस्कृति ही भारत की ताकत रही है। हमारे यहां मुगल से लेकर अंग्रेजों तक विदेशियों ने आक्रमण किया और राज किया।

उन्होंने कहा कि मजबूत संस्कृति के बल पर ही हम आजादी की लड़ाई लड़े और जीते। वर्तमान समय में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश में देश व प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्तरोत्तर विकास हो रहा है, जिसके अन्

फिरोजाबाद सरवन कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com