Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव
फिरोजाबाद किसानों के मसीहा कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का 120वां जन्मदिन
किसानों के मसीहा कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का 120वां जन्मदिन

टूंडला फिरोजाबाद
किसानों के मसीहा कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का 120वां जन्मदिन आज टूंडला नगर में सर्व समाज के लोगों द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया। टूंडला नगर के सुभाष चौराहा पर स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर आज सर्व समाज के लोगों ने माल्यार्पण किया इसके साथ ही उनके द्वारा किसानों के हित में किए गए कार्यों का भी बखान किया गया। दीपक चौधरी ने कहा कि उन्होंने जीवन पर्यंत गरीब और निचले स्तर के लोगों को ऊपर उठाने का काम किया। किसानों को उनकी फसल का सही दाम मिले इसके लिए हमेशा संघर्ष करते रहे उन्हें किसानों का मसीहा कहा जाता है आने जाने वाले राहगीरों और सभी को प्रसाद वितरण किया गया।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel


