सहरसा बिहार 17 वर्षीय युवक का शव हुआ बरामद। युवक 17 तारीख से घर से था लापता। पुलिस जांच में जुटी
17 वर्षीय युवक का शव हुआ बरामद। युवक 17 तारीख से घर से था लापता। पुलिस जांच में जुटी

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां जिले के महषि थानां क्षेत्र के बघोर घाट से पुलिस ने एक 17 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है।युवक 17 दिसंबर से घर से लापता था।युवक का नाम सुनजीत कुमार है जो सहरसा जिले के महिषी थानां क्षेत्र के रकठी गांव वार्ड नं का रहने वाला था। घटना महिषी थानां क्षेत्र के बघोर घाट का बताया जा रहा है।वहीं पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर देर रात पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।शव का रात में पोस्टमार्टम नहीं हो सका आज शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
वहीं परिजन राहुल राम ने बताया कि घर में सुनजीत कुमार सोया हुआ था।किसी ने तकरीबन 11 बजे रात में फोन किया उसी फोन पर वो घर से बाहर निकला उसके बाद से वो लापता था।और कल शनिवार को बघोर घाट से शव बरामद हुआ।
वहीं महिषी थानां अध्य्क्ष शिवशंकर कुमार ने बताया कि युवक का शव बरामद हुआ है।शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।मामले की जांच की जा रही है।उन्होंने ये भी कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पस्ट हो पायेगा।
*BYTE :-* परिजन राहुल राम।

Subscribe to my channel



