Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

बेख़ौफ़ अपराधियों ने वकील को मारी गोली

बेख़ौफ़ अपराधियों ने वकील को मारी गोली

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार 8877760777।
*स्लग :-* बेख़ौफ़ अपराधियों ने वकील को मारी गोली।

*स्टोरी :-* बेख़ौफ़ अपराधियों ने वकील को गोली मारकर किया जख्मी। जख्मी वकील सदर अस्पताल में भर्ती। अपराधियों ने वकील को मारी 5 गोली। पुलिस घटना स्थल पहुंचकर जांच में जुटी।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ आज देर शाम अपराधियों ने एक वकील को पुराने विवाद में केस उठाने को लेकर गोली मारकर किया जख्मी।अपराधियों ने वकील को 5 गोली मारी है।वकील गम्भीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती है।वकील को अपराधियों ने तीन गोली पैर में और दो गोली हांथ में मारी है।घटना सदर थाना क्षेत्र के भेलवा गांव वार्ड न 3 की बतायी जा रही है।वहीं पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुटी।
वहीं इस घटना को लेकर जख्मी वकील के परिजन बृजमोहन विश्वकर्मा की माने तो निलाधर शर्मा सिविल कोर्ट से घर वापिस जा रहे थे उसी दौरान भेलवा चौक के पास तकरीबन 25 आदमी घेर कर इनको कहने लगा जो पहले वाला केस उठालो उसके बाद गली गलौज करने लगा।उसके बाद वकील साहब बोले हम तो कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।उसके बाद वो लोग पहले लाठी डंडे से मारा उसके बाद गोली मारा।अभी हमलोग बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल लाये हैं।
वहीं सदर थाना अध्य्क्ष श्री राम सिंह की माने तो आज तकरीबन साढ़े 7 बजे निलाधर शर्मा वकील को कुछ लोगों के द्वारा भेलवा स्कूल के पास पहले मारपीट किया उसके बाद पैर और हांथ में गोली मारा गया है। पूर्व से इन लोगों का विवाद चलते आ रहा है।2023 में मारपीट का केस हुआ था उसमें कुछ लोग अभी जेल में है।जैसा कि बताया जा रहा है उसी केस में कंपरमाईज के लिए दबाब डाल रहा था।इसी विवाद को लेकर गोली मारी गयी है।अभी जख्मी की हालत खतरे से बाहर है।तीन गोली पैर में दो गोली हांथ में और सिर पर तलबार या दबिया से मारा गया है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com