सहरसा बिहार बेख़ौफ़ बदमाशों ने 16 वर्षीय युवक को गोली मारकर किया जख्मी। जख्मी युवक निजी नर्सिंग होम में भर्ती। पुलिस जांच में जुटी
बेख़ौफ़ बदमाशों ने 16 वर्षीय युवक को गोली मारकर किया जख्मी। जख्मी युवक निजी नर्सिंग होम में भर्ती। पुलिस जांच में जुटी

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले में बदमाशों का तांडव बदस्तूर जारी है।पुलिस का ख़ौफ़ बिल्कुल अपराधियों पर बोना साबित होते दिख रहा है।आज इसी कड़ी में सहरसा जिले में दो घटनाएं सामने आ रही है ।एक घटना सुबह में 9 बजे की है जहां 35 वर्षीय महिला रुणा देवी को जमीनी विवाद में कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गयी तो वहीं दूसरी घटना देर शाम तकरीबन साढ़े आठ बजे की है जहां 16 वर्षीय युवक को घर लौटते समय गोली मारकर जख्मी कर दिया है।जख्मी युवक निजी अस्पताल में इलाजरत है।
मालूम हो कि पहली घटना जिले के बिहरा थानां क्षेत्र के तुलसियाही वार्ड नं 6 की है तो दूसरी घटना जिले के मधेपुरा एनएचआई रोड की बताई जा रही है।जख्मी युवक का नाम रवि साह है जो सदर थाना क्षेत्र के गांधी पथ का रहने वाला है। युवक अपने बाईक से मधेपुरा से मौशी के घर से सहरसा आ रहा था उसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने रास्ते में ही गोली मारकर जख्मी कर दिया और मौके वारदात से फरार हो गया।गोली युवक को गाल में लगी है।जख्मी हालत में युवक अपने बाइक से नजदीक के लार्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज गया जहां डॉ ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।लेकिन जख्मी युवक को परिजनों ने निजी नर्सिंग होम में करवाया भर्ती जहां जख्मी इलाज रत है।
वहीं इस घटना को लेकर सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है।जख्मी युवक अभी बोलने की स्थिति में नहीं है।युवक के फर्द बयान दर्ज होने के बाद ही पूरी घटना का पता चल पाएगा।बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
*BYTE :-* धर्मी कुमार घायल के जीजा।

Subscribe to my channel


