Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार नील गाय को गोली मारकर उतारा मौत के घाट।वीडियो हुआ वायरल।पुलिस जांच में जुटी

नील गाय को गोली मारकर उतारा मौत के घाट।वीडियो हुआ वायरल।पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आज देर शाम शनिवार को सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चकभारों पंचायत के लगमा टोला में जहां एक जंगली नीलगाय को कुछ विशेष वर्ग के लोगों ने पहले तो गोलियों से उसे मार कर गिरा दिया फिर धारदार हथियार से टुकड़े टुकड़े करने में लग गए ।पूरी वारदात की वीडियो किसी ने बनाई और वायरल कर दिया वायरल होने के बाद विशेष समुदाय के लोग बौखलाहट में आ गए और वीडियो बनाने वाले का पता लगाने में जुट गए। वही सूत्र बताते हैं कि प्रशासन को भी इस बात की जानकारी दी गई कि एक जंगली नीलगाय को सरेआम पहले मारा गया फिर उसे टुकड़े-टुकड़े करके काट दिया गया फिर भी प्रशासन कोई संज्ञान अभी तक नहीं दिया है।
वही मामला शनिवार की शाम तकरीबन 4:00 बजे की बताई जा रही है।यह वयरल वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कुछ लोगों के द्वारा नील गाय को हलाल किया गया।और नील गाय जमीन पर छटपटा भी रहा है।
वहीं इस मामले को लेकर सिमरीबख्तियारपुर थानां अध्य्क्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि नील गाय को किसी ने मारा है।वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।वायरल वीडियो में शख्श की पहचान की जा रही है।जो भी इस घटना को अंजाम दिया है उसे बख्सा नहीं जाएगा।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com