फिरोजाबाद : *दो सगे भाइयों की गोली लगने से एक के बाद एक हुई मौत*

*थाना पचोखरा क्षेत्र हिम्मतपुर की बताई गई घटना*
*मिली जानकारी एक भाई ने पहले दूसरे को मारी गोली, फिर खुद को भी गोली से उड़ाया*
फिरोजाबाद-थाना पचोखरा क्षेत्र हिम्मतपुर में दो सगे भाइयों को गोली लग गई, जिसमे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में मृत घोषित कर दिया गया। बताया गया एक भाई ने पहले अपने भाई को गोली मार दी फिर खुद को गोली मार ली, इस तरह एक के बाद एक दोनो भाइयो की मौत हो गई। दोनो भाइयो के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शव विच्छेदन गृह में रखवाया गया हैं। उनके नाम प्रेम शंकर पुत्र धनी राम , प्रेमचंद्र पुत्र धनी राम निवासी हिम्मतपुर थाना पचोखरा प्रेमशंकर बताये गए। मृतक प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर के सामने आरबीएस पुष्पा देवी हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर के ताउ बताये गए हैं।
टूंडला क्षेत्र के थाना पचोखरा के अंतर्गत भाई ने भाई को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी उसके बाद उसने खुद को गोली मारकर अपनी भी हत्या कर ली
गांव हिम्मतपुर में दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई
भाई भाई में आपस में था किसी बात को लेकर तनाव
दोनों भाइयों की मृत्यु पर गांव है में पसरा सन्नाटा
दोनों भाइयों की गोलीबारी से हुई मौत पर तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर
पुलिस का कहना है भाई ने पहले भाई को गोली मार दी फिर भाई ने ही खुद को अपने को गोली मारकर आत्महत्या कर ली
*आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद से संवाददाता अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट*

Subscribe to my channel



