Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

उन्नाव जिलाधिकारी ने आगामी नगर निकाय चुनाव मे बनाए गए मतगणना स्थल का किया निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील प्रशासन को आवश्यक दिशानिर्देश दिए

जिलाधिकारी ने आगामी नगर निकाय चुनाव मे बनाए गए मतगणना स्थल का किया निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील प्रशासन को आवश्यक दिशानिर्देश दिए

Spread the love

गुडिया रावत उन्नाव रिपोर्ट

संवाद सहयोगी ,पुरवा : जिलाधिकारी ने आगामी नगर निकाय चुनाव मे बनाए गए मतगणना स्थल का किया निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील प्रशासन को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने मंगलवार को आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर पुरवा नगर पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए बनाए गए ऊँचगांव स्थित ठाकुर जी महाराज डिग्री कालेज का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मतगणना परिसर के साथ साथ पानी ,लाईट ,पार्किंग आदि के संबंद्ध मे एसडीएम अतुल कुमार से जानकारी ली।एसडीएम ने मतगणना स्थल पर चुनाव को लेकर की जा रही सभी तैयारियों संबंधी रिपोर्ट दी। जिलाधिकारी ने चुनाव मे लगने वाले वाहनो की व्यवस्था करने की सीओ को निर्देश दिए।जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने कहा कि मतगणना स्थल पर किसी प्रकार की अव्यवस्था नही होनी चाहिए।
इस दौरान ईओ केएन पाठक ,प्रभारी तहसीलदार अमृतलाल, मर्दन सिंह ,प्रशांत अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com