Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

बांदा कुलसारी गांव में सड़कें बनी तालाब,निकलना हुआ मुश्किल

कुलसारी गांव में सड़कें बनी तालाब,निकलना हुआ मुश्किल

Spread the love

ब्यूरो चीफ योगेंद्र प्रताप सिंह

बाँदा जनपद के गांवों में देखरेख के अभाव में गांवों की सड़कें बिना बारिश के तालाब बनकर रह गई हैं। राहगीरों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है, लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। सरकार गांवों के विकास के लिए धन पानी की तरह बहा रही है। गांव की गली और रास्ते में बेहतर जल निकासी के लिए गांव-गांव नाली बनवा रही है। इसके लिए राज्य वित्त, चौदहवां वित्त एवं मनरेगा आदि योजनाओं से धन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा जिला योजना से भी गांवों में सड़कों के साथ नालियां बनाई जाती हैं। गांव के प्रदूषित जल की ठीक निकासी हो सके। इन सबके बावजूद भी गांवों की सूरतेहाल नहीं बदल रही है। आज भी कच्चे और कीचड़ भरे रास्ते गांव की पहचान बने हैं। गांवों के कच्चे और कीचड़ भरे रास्ते विकास कार्यों की पोल खोलने के लिए काफी हैं। स्थानीय प्रशासन की उदासीनता एवं विकास कर्मियों की मनमानी के चलते विकास कार्यों को मिले धन का सदुपयोग नहीं हो पा रहा है। गांवों में अभी कच्चे और कीचड़ भरे रास्ते हैं। कहीं रास्ते पक्के हैं तो नालियां नहीं बनने से पानी सड़कों पर भर गया है। इससे गांव के रास्ते बिना बारिश के ही तालाब बनकर रह गए हैं। गांवों में नियमित रूप से सफाई न होने से समस्या और गंभीर हो जाती है। गांव की सफाई को लेकर जनप्रतिनिधि भी गंभीर नहीं दिखते। यदि ऐसा होता तो रास्तों की हालत इतनी बदतर नहीं होती।

बाँदा जनपद के विकासखंड नरैनी के ग्राम पंचायत कुलसारी में बनी सड़कों का हाल बीते कई वर्षों से जस का तस बना हुआ है।जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर व जलभराव के चलते राहगीरों का निकलना दुश्वार है। जल निकासी के लिए नाली न होने से गांव का पानी सड़कों पर भर गया है, जो सफाई व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है।गांव के मार्ग पर जलभराव एवं कीचड़ के चलते इन रास्तों से आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी से ग्रामीण बीमार अलग हो रहे हैं। सरकारी विद्यालय जाने के लिए बच्चें गंदे कीचड़युक्त पानी से होकर गुजरने को मजबूर है। आसपास लगे गंदगी के ढेर प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन पर पानी फेर रहे हैं।वहीं जिम्मेदार गांव में विकास की हालत देखकर मुंह फेरते नजर आ रहे है व जनप्रतिनिधि गांवों में विकास पैदा करने की ताल ठोकते नजर आ रहे।कुलसारी गांव के ग्रामीण इन विकट परिस्थितियों में अपने आप को ठगा महसूस कर सरकार को कोसते नजर आते है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com