Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सुपौल बिहार जमीनी विवाद लेकर जमकर चली लाठी। दर्जनों लोग घायल

जमीनी विवाद लेकर जमकर चली लाठी। दर्जनों लोग घायल

Spread the love

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।

एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत जदिया थाना क्षेत्र के गुड़िया पंचायत में जमीनी विवाद को लेकर जमकर लाठी चलने पर दर्जनों घायल होने की है।
पीड़िता ने बताया की मेरी ख़ातियानी जमीन है।
जिस पर वर्षों से कानूनी प्रक्रिया चल रही है।
लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं की जबरन जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं।
वहीं जाँच प्रक्रिया जारी है।
फिर भी कुछ लोगों का कानून से भरोसा उठता जा रहा है।
लोगों का सब्र का बांध टूटता दिख रहा है।
क्योंकि ज़्यादा तर लोग जमीनी विवाद को लेकर हीं परेशान रहते हैं।
क्योंकि जिस तरह से जनसंख्या बढ़ती जा रही है।
जमीन घटती जा रही है।
उसी तरह लोग ज्यादा जमीन की लालच में मारपीट, दंगा, फसाद, करने पर, और मरने मारने पर उतारू हो जाते हैं।
वहीं सरकारी अधिकारियों की भी कमी देखी जाती है।
समय रहते जमीनी विवाद का सही से जाँच कर निपटारा नहीं किया जाता है।
कानूनी प्रक्रिया में ज्यादा समय लगने के बाद लोग जोर जबरदस्ती पर उतारू हो जाते हैं।
सरकार बढ़ते ज़मीनी विवाद को लेकर बहुत सारे कानूनी प्रक्रिया
जारी की है।
लेकिन धरातल पर सही तरीके से कानूनी प्रक्रिया नहीं चलने से जमीनी विवाद बढ़ती जा रही।
सरकार सही तरीके से जल्द धरातल पर जमीनी विवाद को जाँच कर निपटारा करे तो जल्द हीं जमीनी विवाद घट जाएगा।
क्योंकि बहुत सारे ज़मीनी विवाद हैं जो वर्षों से अदालत में चल रही है।
लोग दौड़ते दौड़ते परेशान हो जाते हैं।
मुख्य कारण यही है की जमीनी विवाद बढ़ता जा है।
वहीं डॉक्टर ने बताया की दर्जनों लोग जमीनी विवाद में रेफरल अस्पताल त्रिवेणीगंज घायल होकर आए थे।
प्राथमिक उपचार किया गया है।
कुछ लोगों की स्थिति को गम्भीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
अब देखना लाजमी होगा की सुशासन बाबू के सरकारी अधिकारी कब तक जमीनी विवाद को जाँच कर जल्द निपटारा करती है।
या फिर ऐसे हीं ज़मीनी विवाद को लेकर जनता मरने मारने और घायल करने पर उतारू होते रहेंगे।

बाईट:-डॉक्टर।
बाईट:-पीड़ित।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com