फिरोजाबाद भारत जोड़ो यात्रा आगामी राजनीति में मील का पत्थर साबित होगी-साजिद बेग
भारत जोड़ो यात्रा आगामी राजनीति में मील का पत्थर साबित होगी-साजिद बेग

भारत जोड़ो यात्रा आगामी राजनीति में मील का पत्थर साबित होगी-साजिद बेग
फिरोजाबाद। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा नगला बरी चैराहे पर कांग्रेस अल्प संख्यक विभाग के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुरसलीन का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष शाहिद खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, किसनो और जवानों की मजबूती की बात करती है। एकजुटता एवं सर्वधर्म एक समान कांग्रेस की विचार धारा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आगामी राजनीति में मील का पत्थर साबित होगी। हमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड्गे के नेतृत्व में पार्टी की सत्ता में भागीदारी निश्चित कराना है। इस अवसर पर सेवादल नगर अध्यक्ष नुरूलहुदा लाला राईन गांधी ने कहा कि हम पार्टी की विचारधार से हर जन समस्याओं का संघर्ष कर निवारण कराएंगे। चाॅद कुरैशी ने कि हमें आगामी निकाय चुनावों में हम जनता के बीच अपनी मजबूत विचार धारा से लोगों को जोड़ेगे। बेरोजगारी मुक्ति दिलाना हमारा संकल्प है। संचालन कर रहे अजय शर्मा ने कहा कि धर्म जाति से परे कांग्रेस देश को जोड़ने की बात करती है। इस दौरान मनीष द्विवेदी, इमरान खान, जाविर कुरैशी, मौ0 आविद, शोएब खान, अनीश राईन, मुकिम अंसारी, शफात खान राजू, नसीर अहमद आदि मौजूद रहे।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel



