Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

आगरा करहल सीट पर हिंसा मतदाताओं को मतदान से दूर रखने का षड्यंत्र  भानू महाजन

Spread the love

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट
———————————————————-
आगरा । भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानू महाजन ने मैनपुरी की करहल सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के काफिले पर बार-बार हो रहे हमलों पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है । उन्होंने कहा है कि चुनाव में हिंसा लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है और यह हिंसा मतदाताओं को डराने और उन्हें मतदान से दूर रखने के उद्देश्य से की जा रही है, जो कि मतदाताओं को मतदान से दूर रखने का एक षड्यंत्र है ।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपनी निश्चित हो रही पराजय से बौखला गए हैं । इसी बौखलाहट में वो चुनावी हिंसा का षड्यंत्र रच रहे है , ताकि मतदाता डर से मतदान में अधिक भागीदारी न कर सके और अखिलेश यादव अपनी निश्चित हो रही पराजय को टालने में सफल हो सकें ।
उन्होंने कहा कि स्थानिय मतदाता क्षेत्र में परिवर्तन चाहता है और परिवर्तन के लिए चुनावी हिंसा का दंश झेलने के बावजूद निर्भय होकर भारी संख्या में मतदान करने को तैयार हैं ।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार के शासन में संभ्रांत वर्ग का जमकर उत्पीडन हुआ और मुस्लिम तुष्टिकरण के माध्यम से राज्य को अराजकता की आग में धकेल दिया गया ।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की यही नीति चुनाव में उनकी पराजय की पटकथा लिखेगी और स्थानिय जनता समाजवादी पार्टी को नेस्तनाबूद करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका प्रस्तुत करेगी ।

आगरा

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com