Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

इटावा प्रेक्षक व डीएम-एसएसपी ने किया अर्द्धसैनिक बलों व पुलिस को ब्रीफ

प्रेक्षक व डीएम-एसएसपी ने किया अर्द्धसैनिक बलों व पुलिस को ब्रीफ

Spread the love

प्रेक्षक व डीएम-एसएसपी ने किया अर्द्धसैनिक बलों व पुलिस को ब्रीफ,

इटावा।मैनपुरी लोकसभा उप निर्वाचन के दृष्टिगत 5 दिसम्बर को होने वाले मतदान को सकुशल एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आज यहां अर्धसैनिक एवं पुलिस बल को ब्रीफ किया गया।
मैनपुरी लोकसभा उप निर्वाचन के दृष्टिगत 5 दिसम्बर को जनपद इटावा में भी मतदान होना प्रस्तावित है। मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, निर्विवाद व सकुशल सम्पन्न कराने के लिए शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में निर्वाचन आयोग द्वारा नामित पुलिस प्रेक्षक,जिलाधिकारी इटावा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा,मुख्य विकास अधिकारी,अपर पुलिस अधीक्षक अपराध,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा द्वारा मतदान प्रक्रिया में लगने वाले समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों जिनमें पुलिस, प्रशासनिक व अर्धसैनिक बल को ड्यूटी के लिए ब्रीफ किया गया।
21 – मैनपुरी लोकसभा से संबंधित जनपद इटावा की 199-जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदान को सकुशल संपन्न कराने हेतु मतदान क्षेत्र को कुल 4 सुपर जोन,5 जोन व 54 सेक्टर में विभाजित किया गया है। उच्चाधिकारियों द्वारि मतदान ड्यूटी में लगाए गए जोनल मजिस्ट्रेट,सेक्टर मजिस्ट्रेट पुलिस व अर्धसैनिक बल को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने हेतु निम्न निर्देश दिए गए।1- मतदान केन्द्र के 200 मीटर की परिधि में किसी प्रकार का ध्वनियंत्र/लाउडस्पीकर तथा किसी भी पार्टी का कैम्प ना लगने दिया जाए।2- मतदान केन्द्र के अन्दर किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश ना दिया जाए ।3- मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी सूचना के सम्बंध में सम्बंधित थाना प्रभारी व उच्चाधिकारी को दूरभाष द्वारा तत्काल सूचित किया जाए। 4- ड्यूटी पर लगा समस

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com