इटावा डिंपल ने सैफई ब्लाक क्षेत्र में वोटों के लिये किया सघन जनसम्पर्क
डिंपल ने सैफई ब्लाक क्षेत्र में वोटों के लिये किया सघन जनसम्पर्क

इटावा । होने जा रहे मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी व पूर्व सांसद श्रीमती डिम्पल यादव ने आज विकासखण्ड सैफई में पूरे दिन सघन जनसम्पर्क कर सभी से 5 दिसम्बर 2022 को ईवीएम में साइकिल वाले बटन को दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया।
सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी व सपा उम्मीदवार श्रीमती डिम्पल यादव ने शुक्रवार को हैवरा कोठी से अपनी जनसम्पर्क यात्रा प्रारम्भ कर बैदपुरा में देर शाम समाप्त की। इस दौरान उन्होंने नगला बरी,नगला सेवा,टिमरूआ, नगला मठिया,परासना, नगला बने,बलभद्रपुर, हरदोई,कुम्हावर,खरदूली, छितौनी व रामेत में घर-घर जाकर सबका समर्थन और सहयोग मांगा।
श्रीमती डिम्पल यादव ने आज स्थानीय मतदाताओं को याद दिलाया कि सैफई में जो विकास हुआ है वह सब नेताजी और समाजवादी पार्टी की सरकार में हुआ है। सैफई की जनता से नेताजी के परिवार का घनिष्ठ सम्बंध है। नेताजी आज नहीं रहे हैं लेकिन वे यहां घर-घर में हरेक के दिल में बसे हुए हैं। उनका समाधिस्थल भी यहां है। हमें उनकी याद को चिरस्थायी बनाने के लिए समाजवादी पार्टी को भारी बहुमत से विजयी बनाना है।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel


