Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार रक्त काली मंदिर स्थित बाबा कारू खिरहर संग्रहालय का बुरा हाल, मूर्तियां हो रही है जमीदोज़

रक्त काली मंदिर स्थित बाबा कारू खिरहर संग्रहालय का बुरा हाल, मूर्तियां हो रही है जमीदोज़

Spread the love

*रिपोर्ट :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*Anchor:* बिहार के सहरसा में रक्त काली मंदिर स्थित बाबा कारू खिरहर संग्रहालय का बुरा हाल हो गया है।जितनी भी मूर्तियां इस संग्रहालय में रखी हुई थी वो सब जमींदोज होती जा रही है। वहीं जिला प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। जानकारी हो कि तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की सरकार के समय इस संग्रहालय का उदघाटन 10.2.2004 को माननीय कला संस्कृति मंत्री अशोक कुमार सिंह के द्वारा किया गया था। उद्घाटन के बाद लोग इस संग्रहालय में रखी प्राचीन काल की मूर्तियों को देखने आते थे। और काफी भीड़ लगी रहती थी ।लेकिन दुर्भाग्य वस इस संग्रहालय से 2005 में बुद्ध की मूर्ति चोरी हो गयी थी उसके बाद से यह संग्रहालय बंद हो गयी।लगभग 16 सालों के बाद यानी कि 4अप्रैल 2021 को इस संग्रहालय को एनडीए सरकार में कला संस्कृति बने आलोक रंजन के द्वारा फिर से इसको खुलवाया गया।इस संग्रहालय में भारत के लोग और उनकी संस्कृति गुड़िया के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।और बिहार के विभिन स्थानों से प्राप्त पूरा सामग्रीयाँ भी रखी हुई है।
वहीं संग्रहालय की सुरक्षा में लगे गार्ड रतन कुमार की माने तो यहां दो चार मूर्तिया रखी हुई है।2005 में इस संग्रहालय से बुद्ध की मूर्ति चोरी हो गयी थी उसके बाद से लोगों का आना जाना बहुत कम हो गया।उन्होंने ये भी बताया कि पहले इस संग्रहालय में लोग काफी आते थे।

*1. बाइट: गार्ड*
*2. बाइट: घूमने आए लोग*

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com