Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद ब्लॉक स्तरीय स्काउट एवं गाइड रैली

ब्लॉक स्तरीय स्काउट एवं गाइड रैली

Spread the love

टूंडला 24 नवंबर नमस्कार आप देख रहे हैं आवाज इंडिया लाइव चैनल हमारे चैनल को लाइक एवं सब्सक्राइब अवश्य करें अगली खबर जनपद फिरोजाबाद के विकासखंड टूंडला से निकल कर आ रही है जहा ब्लॉक स्तरीय स्काउट एवं गाइड रैली दिनांक 26 नवंबर को प्रस्तावित है को दृष्टिगत रखते हुए विकासखंड टूंडला में ब्लॉक स्काउट मास्टर रणजीत सिंह द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को स्काउट एवं गाइड का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है जिसमें परिषदीय विद्यालय के बच्चों को बीपी के व्यायाम, तंबू लगाना, विभिन्न प्रकार की गाँठ की जानकारी, सेल्यूट, ड्रिल, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए स्ट्रेचर आदि की जानकारी विस्तृत रूप से प्रदान की जा रही है।
ब्लॉक स्काउट मास्टर रणजीत सिंह ने बताया कि इसी क्रम में आज उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला दत्त एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय जाजपुर विकासखंड टूंडला में बच्चों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। स्काउट का सर्वप्रथम प्रारंभ 1907 मे ब्राउनसीदीप लंदन से हुआ इस के जन्मदाता लार्ड बेडेन पावेल थे , स्काउट एवं गाइड एक सामाजिक संस्था है जिसका प्रमुख कार्य मरीजों की सेवा करना, दुर्घटनाग्रस्त लोगों की प्राथमिक चिकित्सा, समाज सेवा प्राकृतिक आपदा में लोगों की सेवा हेतु तत्पर रहना, तथा देश की सेवा करना है इस अवसर पर प्रमुख रूप से मीना कुमारी संदीप शर्मा, अरविंद कुमार, मिथिलेश कुमारी, परवीन रानी, संतोष कुमार, विजय कुमार, गरिमा सिंह आदि उपस्थित रहे। देखिए एक रिपोर्ट जिला प्रभारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव के साथ।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com