बगरेही गांव में चकबंदी अधिकारी लेखपाल और प्रधान ने मचाई तबाही किसान परेशान
बगरेही गांव में चकबंदी अधिकारी लेखपाल और प्रधान ने मचाई तबाही किसान परेशान

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़
बगरेही गांव में चकबंदी अधिकारी लेखपाल और प्रधान ने मचाई तबाही किसान परेशान
चित्रकूट जिले के मानिकपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत वगरेही में चकबंदी अधिकारी लेखपाल और प्रधान की मिलीभगत से प्रधान ने कई लोगों की जमीनों पर अपना चक्र बनाकर रोड के किनारे की जमीन पर किया कब्जा शिकायतों पर आए मजिस्ट्रेट एवं आला अधिकारियों से किसानों को मिलने नहीं दिया और साथ में उनके साथ अभद्रता की गाली गलौज किया वही राम समाज यादव एवं अन्य किसानों ने बताया की ग्राम प्रधान एवं चकबंदी अधिकारी पैसा लेकर के किसानों की रोड के किनारों पर अन्य लोगों के चक्र बना रहे हैं और गरीब लोगों की कीमती जमीनों के बदले में बीहड़ जमीनों का पट्टा कर रहे हैं जिससे ग्रामीणों में काफी रोष था ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत की शिकायत में आए अधिकारी से प्रधान ने किसी को मिलने नहीं दिया और प्रधान के परिजन गाली गलौज कर सभी से लड़ते नजर आए
ग्राम पंचायत वगरेही के ग्राम वासी अपने प्रधान की दबंगई से परेशान है इस मौके पर बहुत अधिक संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहे
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Subscribe to my channel



