Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद हिमांयुपूर के लोगोें ने घर के बाहर चस्पा किये पोल नहीं तो वोट नही के पोस्टर

हिमांयुपूर के लोगोें ने घर के बाहर चस्पा किये पोल नहीं तो वोट नही के पोस्टर

Spread the love

फिरोजाबाद: हिमांयुपूर के लोगोें ने घर के बाहर चस्पा किये पोल नहीं तो वोट नही के पोस्टर

-क्षेत्रिय लोगों ने निकाय चुनाव का बहिष्कार किये जाने का किया ऐलान

फिरोजाबाद। वार्ड संख्या 32 में विद्युतीकरण का अभाव झेल रहे क्षेत्रीय वाशिंदाओं ने निकाय चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है। क्षेत्रीय लोगों ने घरों के बाहर पोल नही तो वोट नहीं के पोस्टर चस्पा कर कर दिये है।

बुधवार को वार्ड संख्या-32 के हिमांयूपुर इलाके में कई गलियों में विद्युतीकरण एवं साफ-सफाई से जुडीं तमाम समस्याऐं हैं। विद्युतीकरण के अभाव में वार्ड की गलियों में प्रकाश व्यवस्था के लिये पांच साल से जूझ रहे हैं। बिजली विभाग के अधिकारी क्षेत्रीय समस्या के निदान को कतई गंभीर नहीं हैं। इस कारण से कई जगहों पर लोग दूर-दराज लगे बिजली के पोल से तार डाल कर लाने को मजबूर हैं। लोगों ने निकाय चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है। क्षेत्रीय लोगों ने विरोध स्वरूप अपने-अपने घरों के बाहर पोल नही तो वोट नहीं के पोस्टर चस्पा किये हैं। क्षेत्रिय लोगों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के दौरान नगर विधायक ने भी विद्युतीकरण का भरोसा दिलाया था। लेकिन अभी तक समाधान नहीं कराया गया है। विरोध करने वालों में कमलेश देवी, शुभम कुमार, गौरव कुमार, शिवभान सिंह आदि रहीे।

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव कीरिपोर्ट

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com