Breakingएक्सक्लूसिवबिहार
सहरसा बिहार दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने दो लोगों से की लूटपाट
दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने दो लोगों से की लूटपाट

रिर्पोट- ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर- बिहार के सहरसा जिले के बैजनाथपुर पुलिस शिविर अन्तर्गत शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने एक बाइक सवार को धक्का देकर उससे 44 हजार रुपए लूट लिए। पीड़ित शिपिन कुमार एवं चाची अनीत देवी ने बताया कि आरबीएल बैंक सहरसा किस्त जमा करने अपने घर तीरी चकला से जा रहे थे उसी दौरान उमाकांत झा के घर के पास एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने बाइक के आगे से धक्का मार कर नीचे जमीन पर गिरा दिया और महिला समेत एक युवक से रुपए की लूट कर भगवानपुर की तरफ भागने में कामयाब रहा। मौके पर बैजनाथपुर पुलिस सदर बल के साथ घटनास्थल पहुंच कर घटना की तहकीकात करते हुए आवेदन देने की बात कही।

Subscribe to my channel



