फिरोजाबाद महिला बंदियों को उनके अधिकारों की जानकारी देते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मीनाक्षी सिन्हों प्राधिकरण सचिव ने महिला बंदियों को बताए उनके अधिकार
महिला बंदियों को उनके अधिकारों की जानकारी देते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मीनाक्षी सिन्हों प्राधिकरण सचिव ने महिला बंदियों को बताए उनके अधिकार

महिला बंदियों को उनके अधिकारों की जानकारी देते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मीनाक्षी सिन्हों
प्राधिकरण सचिव ने महिला बंदियों को बताए उनके अधिकार
फिरोजाबाद। उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरवीर सिंह के दिशा-निर्देशन में शनिवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मिनाक्षी सिन्हा द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। जिला कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों को उनके अधिकारों से जागरूक करने के उद्देश्य से एक विधिक जागरुकता साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
सचिव मीनाक्षी सिन्हा ने जिला कारागार स्थित महिला बैरक, बाल चक्र, जेल अस्पताल सहित पाक शाला का निरीक्षण किया। जेल अस्पताल के चिकित्सक ने बताया की वर्तमान समय मे चार बंदी एचआईवी से ग्रसित हैं। जिसमें चार बंदी टीबी से प्रभावित हैं। जिनका इलाज चल रहा है। उन्होने अधीक्षक को निर्देशित किया कि बीमार बन्दियों का नियमानुसार इलाज की समुचित व्यवस्था की जाए और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाय। उन्होने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि जेल परिसर सहित सभी बैरकों को मच्छरों से बचाव के लिये दवा का छिड़काव नियमित कराया जायें, जिससे डेंगू जैसे गम्भीर बीमारी से बंदियों को बचाया जा सके। शिविर के माध्यम से सचिव मिनाक्षी सिन्हा द्वारा जिला कारागार में निरूद्व महिला बंदियों से उनकी परेशानी के बारे में पूछा एवं निराकरण हेतु समुचित निर्देशन किया गया। साथ ही बताया कि जिनके पास उनके मुकदमें में पैरवी करने हेतु अधिवक्ता नहीं है और धन के अभाव में अधिवक्ता करने में असमर्थ है। तो वह निःशुल्क अधिवक्ता की सेवायें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से प्राप्त करने हेतु अपना प्रार्थना पत्र जेल क्लीनिक में उस
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel



