Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद कच्ची गली एवं जलभराव की समस्या को लेकर नगर निगम पहुंची महिलाऐं

कच्ची गली एवं जलभराव की समस्या को लेकर नगर निगम पहुंची महिलाऐं

Spread the love

फिरोजाबाद- कच्ची गली एवं जलभराव की समस्या को लेकर नगर निगम पहुंची महिलाऐं

-महापौर व नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंप, समस्या समाधान कराने की लगाई गुहार

फिरोजाबाद। बुधवार को न्यू अंबेडकर नगर की दो दर्जन महिलाऐं कच्ची गली एवं जलभराव की समस्या को नगर निगम पहुंची। जहाॅ उन्होंने नगर निगम कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने समस्याओं से संबंधित ज्ञापन महापौर एवं नगर आयुक्त को सौंपा है।

बुधवार को जलभराव व कच्ची गलियों की समस्याओं को लेकरनगर निगम पहुंची न्यू अंबेडकर नगर की महिलाओं ने महापौर नूतन राठौर व नगर आयुक्त घनश्याम मीणा को सौंपे ज्ञापन में कहा कि न्यू अम्बेडकर नगर स्थित गली नंबर नौ तथा कई अन्य लिंक गलियों का निर्माण न होने से वहां हर समय जलभराव की स्थिति पैदा होती है। नालियां न होने के कारण घरों का पानी सड़क पर जमा हो जाता है जिसके कारण मच्छर भी पनप रहे है। जिससे क्षेत्र बीमारियां फैलने का भी खतरा बढ़ रहा है।

महिलाओं कहना था कि वह कई बार अधिकारियों को समस्या से अवगत करा चुके हैं लेकिन अभी तक उसका कोई समाधान नहीं निकला है। महिलाओं की समस्या को देखते हुए नगर आयुक्त ने तत्काल निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर स्थिति का जायजा लेते हुए समस्या के निराकरण को ठोस कदम उठाए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान अंजू देवी, उर्मिलादेवी, कांतिदेवी, मिथिलेश, सोनी, रेखा, धनदेवी, शीलादेवी, कैला देवी, सुमन मौजूद थी

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com