सहरसा बिहार भूमि विवाद में हुई मारपीट, महिला समेत पांच लोग जख्मी
भूमि विवाद में हुई मारपीट, महिला समेत पांच लोग जख्मी

रिर्पोट – ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर- बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के अजगैवा पंचायत स्थित गढ़िया गांव वार्ड नंबर 2 में सोमवार की अहले सुबह को मामूली सी बातों को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट । जिसमें बीच बचाव करने गये एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी जख्मी सीएचसी सौरबाजार में इलाजरत हैं। बताया जाता हैं कि दिपो यादव एवं सत्यनारायण यादव के बीच पूर्व से जमीन का विवाद चला आ रहा है। दीपावली के शुभ अवसर पर एक पक्ष से साफ – सफाई की जा रही थी उसी दौरान दोनों पक्षों में मामूली सी बातों को लेकर हड़प झड़प होने लगा। जबकि बीच बचाव करने गये परोस के रंजीत कुमार, दिलीप यादव एवं हिरमल कुमारी को दूसरा पक्ष के विरेन्द यादव समेत पूरे परिवार के लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वही दूसरे पक्ष के पुष्पलता देवी, विरेन्द यादव एवं धिरेन्द यादव जख्मी है सभी जख्मी का इलाज सीएचसी सौरबाजार में कराया जा रहा है। एक पक्ष के लोगों ने सौरबाजार थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत की है।
Subscribe to my channel



