Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार आर्केस्ट्रा में काम कर रही नर्तकी का संचालक ने ही किया दुष्कर्म। बनाया वीडियो , किया वायरल। कर रहा था ब्लैकमेल। महिला थाना में दिया गया शिकायत

आर्केस्ट्रा में काम कर रही नर्तकी का संचालक ने ही किया दुष्कर्म। बनाया वीडियो , किया वायरल। कर रहा था ब्लैकमेल। महिला थाना में दिया गया शिकायत

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* सदर थाना क्षेत्र के बटराहा , भारती नगर , वार्ड नंबर – 25 निवासी रंजय कुमार (काल्पनिक नाम) की पत्नी रीता कुमारी (काल्पनिक नाम) ने अपने साथ बलात्कार किए जाने और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने के साथ ब्लैकमेल करने की शिकायत महिला थाना में दर्ज कराया है।
पीड़िता ने बताया कि वे आर्केस्ट्रा में काम करती हैं। उनके पति ड्राइवरी करते हैं। बीते 28 अप्रैल को उनके पति माल ढोने के लिए पिकअप लेकर घर से मधेपुरा की ओर चले गए थे। उसी दौरान खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशखूंट बस स्टैंड निवासी दिलबर कुमार उनके घर पहुंचे। चूंकि वे उनके ही साथ आर्केस्ट्रा में काम कर रही थी। इसलिए दिलबर से उनकी जानपहचान थी। ऐसे में वे उनके घर अचानक पहुंचे थे। जिसके कारण वे उन्हें घर के अंदर ले गए। लेकिन वे हथियार सटाकर जबरन उनके साथ बलात्कार किया। फिर बलात्कार का उन्होंने फोटो और वीडियो भी बना लिया। जिसके बाद मुंह बंद रखने के लिए धमकी देकर चले गए। आर्केस्ट्रा से उनकी जीविका जुड़ी हुई है। इसीलिए वे इसकी शिकायत न तो पति से की और न ही थाना में शिकायत दिया। इस दौरान उनके साथ लगातार ब्लैकमेल किया जाता रहा। उनके घर से डेढ़ लाख रुपए निकाल लिया गया। साथ ही उनकी मंगलसूत्र सहित अन्य कीमती जेवरात भी ले लिया गया। वही केस किए जाने पर वीडियो वायरल करने एवं पति और बच्चे को जान से मार देने की धमकी दी गई। लेकिन अब वे उनका वीडियो वायरल कर दिया है। अब वे उन्हें सजा दिलाना चाहती हैं।
महिला थाना अध्यक्ष प्रेमलता भूपाश्री ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद मामला दर्ज होगा और आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com