फिरोजाबाद भाजपा विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास पर मिष्ठान वितरण कर हर्ष व्यक्त किया

पंडित श्याम शर्मा मंडल प्रभारी

आज एमएलसी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचण्ड जीत मिलने पर भाजपा विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास पर मिष्ठान वितरण कर हर्ष व्यक्त किया इस दौरान विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने कहा उत्तर प्रदेश की जनता को अनेकों योजनाओं का लाभ मिल रहा है जैसेकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत लगभग पन्द्रह लाख से अधिक लोगों को मुफ्त राशन देना तथा 40 लाख प्रधानमंत्री आवास से अधिक आवासों का निर्माण व मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण योजना में 90 हजार से अधिक आवासों का निर्माण तथा 23 लाख श्रमिकों को भरण पोषण हेतु एक हजार रुपए प्रति श्रमिक सभी प्रदेशवासियों को मिल रहा है जिला मुख्यालय पर 24 घंटे बिजली एवं तहसील में 22 घंटे बिजली और ग्रामीण क्षेत्रों मैं 20 घंटे बिजली की आपूर्ति योगी सरकार द्वारा दी जा रही है किसान खुशहाल है नारी सशक्तिकरण एवं रोजगार के अनेकों कार्य किए जा रहे हैं इसी की बदौलत आज प्रदेश की जनता ने योगी जी की सरकार दूसरी बार बनाई तथा MLC चुनाव में भी प्रचण्ड बहुमत से जीत हासिल की है।इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला,जिलमंत्री दुष्यन्त जादौन,बृजक्षेत्र कार्यसमिति सदस्य रामतीर्थ सिंह चक,संजय सिंह परमार, तरुण शर्मा,जितेंद्र प्रताप सिंह सिटी,लोकेस जादौन,अजीत जुरैल,सौरभ प्रताप सिंह, उपाध्याय, रमेश बघेल,सुरेश पाठक,आदि मौजूद रहे।

Subscribe to my channel

