Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद शिकोहाबाद में फरार सट्टा किंग शकील मास्टर की 90 लाख रूपये की संपत्ति कुर्क

शिकोहाबाद में फरार सट्टा किंग शकील मास्टर की 90 लाख रूपये की संपत्ति कुर्क

Spread the love

 

शिकोहाबाद। सीओ और एसडीएम ने मोहल्ला रूकनपुर में फरार चल रहे गैंगस्टर सट्टा किंग की 90 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है। सट्टा किंग पर जुआ अधिनियम व गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल वह फरार चल रहा है। पुलिस ने उसे माफिया घोषित कर दिया है। इस दौरान रूकनपुर में सैकडो की तादद में लोगो की भीड़ जमा रही।
सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि मोहल्ला रूकनुपर निवासी शकील मास्टर पुत्र अब्दुल खालिद नगर में काफी समय से सट्टा का कारोबार किया करता था। उसके खिलाफ कई दिन पूर्व जुआ अधिनियम व गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही कि गई थी। जब से वह फरार चल रहा था। गुरूवार को जिला मजिस्ट्रेट की आदेश पर दोपहर एक बजे एसडीएम शिवध्यान पाण्डे, थाना पुलिस और राजस्व विभाग की टीम द्वारा शकील मास्टर का चार मजिंला मकान और चार बाइके एक कार सहित 90 लाख 65 हजार रूपये की सम्पत्ति कुर्क की है। भारी पुलिस फोर्स के चलते मोहल्ले में सैकडो लोगो की भीड जमा हो गई । इस दौरान इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने मोहल्ले में सटट्टा किंग की मुनादी की। वही मकान कूर्क होने पर आरोपी के परिवार के लोग आखो में आशु लेकर एक जगह खडे हुए थे। एसडीएम शिवध्यान पाण्डे ने बताया जिला ़मजिस्ट्रेट के आदेश पर मोहल्ला रूकनुपर में गैंगस्टर में फरार चल रहे आरोपी शकील मासटार की सम्पत्ति को कुर्क किया गया है।

पटाखा तस्कर गिरफ्तार लाखों का

फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से जिला प्रभारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com