सहरसा बिहार दो बदमाश किराना व्यवसायी से 18000 रुपये छिनतई कर घटना को दिया अंजाम। पुलिस जांच में जुटी
दो बदमाश किराना व्यवसायी से 18000 रुपये छिनतई कर घटना को दिया अंजाम। पुलिस जांच में जुटी

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही जहाँ देर शाम एक किराना व्यसायी से दो बदमाश 18000 रुपया नगद छिनतई कर फरार हो गया।वहीं पीड़ित किराना व्यवसायी ने भाग रहे दोनो बदमाशों का पीछा करते हुए सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुटी के पास दोनो बदमाशो को पकड़ लिया ,उसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी।भीड़ को देखते हुए व्यवसायी फ़ौरन पुलिस को फोन पर सूचना देकर बुलाया और दोनो बदमाशों को सुपुर्द कर दिया।घटना सदर थानां क्षेत्र के बेंगहा और सराही रोड के पास की बताई जा रही है।वहीं पीड़ित व्यवसायी सदर थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मालूम हो कि दोनों बदमाशों में एक का नाम सुमन कुमार है जो सिमरीबख्तियारपुर थानां क्षेत्र के कठडूमर गांव का रहने वाला,तो दूसरा बदमाश का नाम बीरेंद्र कुमार है जो सिमरीबख्तियारपुर थानां क्षेत्र के तिलाठि गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
वहीं पीड़ित व्यवसायी ने लिखित आवेदन में बताया है कि वह बरियाही बाजार से अपना घर सराही आ रहा था उसी दौरान दोनों बदमाशो ने पीछा करते हुए बेंगहा और सराही रोड में पिस्टल और चाकू दिखाकर जेब से 18 हजार नगद रुपया और मोबाईल छिनतई कर भाग गया।और जब दोनो बदमाश भाग रहा था तब उसका पीछा किया गया तो कहरा कुटी के पास पकड़ा गया।उसके बाद दोनों बदमाशों को पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
इस घटना को लेकर पीड़ित व्यवसायी ने मीडिया को बताया कि हम आ रहे थे बरियाही बाजार से उसी दौरान दोनों बदमाशों के द्वारा मेरा पीछा किया गया और बेंगहा सराही रोड के बीच पिस्टल और चाकू दिखाकर मेरे जेब से 18 हजार रुपया नगद और मोबाइल छिनतई कर भागने लगा।उसी दौरान जब उसका पीछा किये तो सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुटी के पास पकड़ा गया।उसके बाद फ़ौरन पुलिस को सूचना देकर बुलाया और दोनो बदमाशों को पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
वहीं सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी उसी सूचना के आधार पर पुलिस को घटना स्थल पर भेजा गया था और दोनो युवक को हिरासत में ले लिया गया है।पूछताछ की जा रही है।
*BYTE :-* पीड़ित किराना व्यवसायी।

Subscribe to my channel


