Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन

गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन

Spread the love

रिर्पोट- ललन कुमार सहरसा बिहार

एंकर- बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को ग्राम सभा का आयोजन किया गया था। इस दौरान कई पंचायतों में वार्ड सदस्यों ने अलग-अलग जगहों पर ग्राम सभा आयोजित कर मुखिया के प्रति आक्रोश जताते हुए ग्राम सभा का बहिष्कार किया है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि सहुरिया पश्चिमी पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन धमसैना में मुखिया पुष्पा देवी के अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया था जिसमें 50 से 60 लोग उपस्थित थे। जबकि ग्राम सभा से कार्यपालक सहायक जुली कुमारी अनुपस्थिति थी लेकिन रजिस्टर पर फर्जी हस्ताक्षर क्या हुआ था। जिसको लेकर ग्राम सभा में उपस्थित लोगों के बीच कार्यपालक सहायक के हस्ताक्षर के प्रति विभिन्न तरह के बातें हो रही थी। वही सहुरिया पंचायत के वार्ड सदस्य मुकेश कुमार रीना देवी ,अर्चना देवी, निर्मल शर्मा, मिंकी देवी समेत अन्य कुल सात सदस्यों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को मुखिया के विरुद्ध आवेदन दिया है।
इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनिया ढ़णढणिया ने जानकारी देते हुए कहा है कि प्रखंड के कुछ पंचायतों से ग्राम सभा में गरबरी होने का शिकायत मिली है जांच करवा लेती हूं।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com