टूंडला माँ दुर्गा पूजा महोत्सव में माँ के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
टूंडला माँ दुर्गा पूजा महोत्सव में माँ के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

टूंडला फिरोजाबाद
टूंडला। श्री श्री सार्वजनिक माँ दुर्गा पूजा महोत्सव में जगह जगह सजाये गये माता रानी के दरबार में लोगों ने माता के दर्शन कर भक्तों ने धर्म लाभ उठाया।
सोमवार को नगर में माँ दुर्गा पूजा महोतस्व की धूम मची रही। हर तरफ माता के जयकारों एवं माता के गुणगान करते हुए भक्त माता के दरबार में दर्शन करने लिए पहुंचे। इस दौरान नगर के बीरी सिंह कालेज माँ दुर्गा पूजा महोतस्व, एमपी रोड स्थित माँ दुर्गा पूजा महोतस्व, एनसीआर कालेज दुर्गा पूजा महोतस्व, काली मंदिर के पीछे माँ दुर्गा पूजा महोतस्व, फ्रेंड्स क्लब माँ दुर्गा पूजा महोतस्व, शिव समाधि मंदिर माँ दुर्गा महोतस्व, लाइनपार नगला मस्जिद में माँ दुर्गा पूजा महोतस्व के अलावा कई स्थानों पर स्थापित की गई माँ भगवती की प्रतिमाओं के भक्तों ने दर्शन किए। वहीं पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से चैकन्ना रहा हर तरफ पुलिस बल की पैनी नजर रही। सोमवार को मां के भक्तों के दर्शन करने के लिए हर तरफ भारी भीड़ रही।
फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel


