सहरसा : *जन वितरण प्रणाली पर लगा तीन महीना का राशन नहीं देने का आरोप*

*सहरसा संवाददाता सुभाष कुमार*
सोनवर्षा राज प्रखंड क्षेत्र के कोपा पंचायत स्थित वार्ड नंबर 14 मौरा गांव में लाभुकों ने डीलर पर लगाया तीन महीने का राशन नहीं देने का आरोप। जानकारी के अनुसार कोपा पंचायत के वार्ड नंबर 14 के ग्रामीणों ने डीलर आशा राम पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम सभी राशन कार्ड धारकों को पिछले महीने जुलाई, अगस्त और सितंबर का राशन नहीं दिया गया है, जबकि डीलर आशा राम के पास राशन स्टोक है। जब हम सभी लाभुकों कह कर वापस भेज दिया जाता है कि अभी राशन नहीं आया है। वहीं दूसरे वार्डों में हर महीने राशन वितरण किया जा रहा है, एक वक्त की रोटी बड़ी मुश्किल से मिलती है, यहां तो तीन महीने का राशन नहीं मिला है। वहीं डीलर आशा राम ने बताया कि पिछले महीने जब राशन वितरण कर रहे थे तो राशन कम रहने के वजह से कुछ लाभुक बच गया था। आप सभी को अगले माह राशन वितरण कर दिया जाएगा। वहीं लाभुकों में खुशबू कुमारी, सचिया देवी, टिंकल कुमारी, देवकी देवी, खुशबू देवी, मीणा देवी, बबीता देवी, शोभा देवी, रीना देवी, अनीता देवी आदि सैकड़ों लाभुकों को तीन महीने का राशन नहीं मिला है।
Subscribe to my channel

