फिरोजाबाद फिरोजाबाद भगवान श्रीराम ने किया कुंभकरण का वध
फिरोजाबाद भगवान श्रीराम ने किया कुंभकरण का वध

जिला फिरोजाबाद
फिरोजाबाद। मंगलवार को रामलीला में कुंभकरण वध की लीला का मंचन किया गया। लीला देखने को रामलीला मैदान में जनसैलाब उमड़ पड़ा।
रामलीला मैदान में जैसे ही भगवान श्रीराम का रथ पहुंचते ही लीला का मंचन शुरू हो जाता है। मेघनाथ की मौत होने के बाद रावण अपने भाई कुंभकरण को जगाने के लिए ढोल नगाड़े आदि बजाये जाते है। कुंभकरण के जागने पर रावण उससे कहता है कि दो वनवाशियों से युद्व में मेघनाथ को मारा दिया है। इस पर कुंभकरण रावण से कहा है कि आप चिंता न करो, मैं दोनों वनवाशियों को मारकर वापस आउंगा। इस पर कुंभकरण सेना लेकर युद्व भूमि पर पहुंच जाता है।
कुंभकरण के रणभूमि में आते ही युद्व शुरु हो जाता है। दोनों तरफ से घमासान युद्व होता है। इस बीच भगवान राम कुंभकरण को मार देते है। कुंभकरण के मारे जाने की सूचना जैसे ही लंका में पहुंचती है तो लंका में मातमी सन्नाटा पसर जाता है। सेना कुंभकरण का शव लेकर चली जाती है। वहीं कुंभकरण के मारे जाते ही भगवान प्रभू श्रीराम की सेना में जय जयकार होने लगती है और रामलीला का मंचन समाप्त हो जाता ह
फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel



