फिरोजाबाद प्रदेश भर में एक करोड़ सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य जीनू सिंह
प्रदेश भर में एक करोड़ सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य जीनू सिंह


*फिरोजाबाद* आज अपना दल एस के *जिलाध्यक्ष अशोक यादव* जी के निर्देशन में एक सम्मान समारोह का आयोजन दबरई सर्किट हाउस में हुआ जिसमें *माननीय डॉ महेश चौधरी* जी को अपना दल एस के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त के बाद फिरोजाबाद में प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया व सभी सदस्यों ने बधाई दी इस अवसर पर *डॉ महेश चौधरी जी* ने संबोधित करते हुए कहा कि अपना दल एस द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सक्रिय एवं सामान्य सदस्य बनाने हैं उन्होंने कहा सक्रिय सदस्य ही करेंगे अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चायन
*सदस्यता प्रभारी आगरा मंडल प्रतिनिधि जीनू सिंह* ने कहा बहन अनुप्रिया पटेल जी ने प्रदेश भर में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है जिसमें हम सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं मेहनत और लगन से इस कार्य को पूर्ण करना है इसी के साथ उन्होंने नये सदस्यों से आग्रह करते हुए कहा की पार्टी की नीतियों और रीतियों का अनुपालन करते हुए अपना सक्रिय योगदान दें
इस मौके पर *राष्ट्रीय सचिव माननीय महेश चौधरी जिलाध्यक्ष अशोक यादव जी, सदस्यता प्रभारी आगरा मंडल प्रतिनिधि जीनू सिंह, मानसी गुप्ता कार्यक्रम संयोजक राजेश श्रीवास्तव* व अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे
फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel



