Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा के एथलीट का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन जारी

सहरसा के एथलीट का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन जारी

Spread the love

सहरसा के एथलीट का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन जारी

सहरसा विकास कुमार 

जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव -सह- एथलेटिक्स के राष्ट्रीय तकनीकी पदाधिकारी रह चुके रोशन सिंह धोनी ने कहा कि पिछले दिनों राजगीर में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहरसा की नंदनी कुमारी ने अंडर-19 खेल विद्या के 3000 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल प्राप्त किया एवं 1500 मी के दौड़ में ब्रोंज मेडल प्राप्त किया। साथ ही पूर्णिया में आयोजित अंतर प्रमंडल राज्य स्तरीय बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजदीप कुमार ने अंडर – 14 आयु वर्ग के 600 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वहीं अंडर- 17 आयु वर्ग में राम कुमार ने 300 मी दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया।साथ ही अंडर 17 आयु वर्ग में ही सोनू कुमार ने 110 मीटर हर्डल में ब्रोंज मेडल प्राप्त किया। एवं अंडर-19 आयु वर्ग में बादल कुमार ने 400 मी हर्डल दौड़ में सिल्वर मेडल प्राप्त किया।यह सभी प्लेयर विभिन्न आयु वर्ग में सहरसा की तरफ से अंतर प्रमंडल प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत कर रहे थे। इन सभी फ्लेयरों एथलेटिक्स के राष्ट्रीय कोच रोहित कुमार द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।जिला खेल पदाधिकारी वैभव कुमार ने कहा कि बहुत सीमित संसाधन में जिस तरह सहरसा के खिलाड़ी एथलेटिक्स सहित अन्य खेलों में प्रदर्शन कर रहे हैं। यह काबिले तारीफ है। हम सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और अपने स्तर से सभी को सहयोग भी प्रदान करते हैं। इन सभी खिलाड़ियों के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष श्री रविंद्र कुमार सिंह उर्फ आर के सिंह, उपाध्यक्ष सैयद शमी अहमद, सचिव रोशन सिंह धोनी ,संयुक्त सचिव नीतीश मिश्रा ,कोषाध्यक्ष विप्लव रंजन ,जिला तैराकी संघ के सचिव चंदन कुमार, जिला साइकलिंग संघ के सचिव दर्शन कुमार गुड्डू, जिला योगासन संघ के सचिव अमन कुमार सिंह ,जिला बैडमिंटन संघ के सचिव रणवीर सिंह राजा, जिला फुटबाल संघ सचिव मोo अशफाक आलम, जिला हॉकी संघ सचिव सुनील कुमार झा, जिला कबड्डी संघ सचिव आशीष रंजन , क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री अंशु मिश्रा ,खेल प्रशिक्षक प्रमोद झा, मानस वत्स, तुषार कात्याय ,अरुण भारती, सूरज गुप्ता आदि ने बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com