Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार महा आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

महा आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Spread the love

रिर्पोट- ललन कुमार सहरसा बिहार

एंकर- बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत दुर्गा स्थान तीरी में मेला कमेटी के द्वारा दुर्गा पूजनोत्सव के अवसर पर गुरुवार के संध्या आयोजित महा आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं के द्वारा लगाए जा रहे मां के जयकारे से पूजा स्थल व आसपास का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है, साथ ही श्रद्धालुओं के द्वारा पूजा-अर्चना का दौर भी जारी है। मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष जय जय राम , उपाध्यक्ष बिपिन मिश्रा, उप सचिव हेमकांत चौधरी, कोषाध्यक्ष साजन कुमार झा समेत अन्य गणमान्य लोगों ने बताया कि मेला में आए श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वही निगरानी टीम के सदस्य कुन्दन मंडल, विजय यादव, अमर कुमार, नरेश पंडित, नंदकिशोर पंडित, मनोरंजन कुमार, मोहन झा, ललेन्द मंडल आदि ने बताया कि मेला में श्रद्धालुओ की सुविधा को लेकर मेला परिसर प्रांगण में सीसीटीवी केमरा लगा दिया गया है ताकि पूजा अर्चना करने में श्रद्धालुओ को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो साथ ही मेला ग्राउंड में पुलिस प्रशासन की भी तैनाती की गई है, मेला में हुरदंग मचाने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com