सहरसा बिहार सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक की मौत,दो जख्मी
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक की मौत,दो जख्मी

रिर्पोट -: ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर- बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार थाना अंतर्गत बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र में रविवार की अहले सुबह बैजनाथपुर – खजुरी मुख्य मार्ग पर एक पूल के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिससें बाइक पर सवार एक नाबालिग बालक की मौत घटनास्थल पर हो गई। दो नाबालिग बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। लोगों ने सभी जख्मी को इलाज के लिए लॉर्ड बुद्धा कोशी मेडिकल कॉलेज बैजनाथपुर में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान चिकित्सक ने एक बालक को मृत घोषित कर दिया वही जख्मी दो बालक को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जानकारी अनुसार सभी बाइक पर सवार बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के गम्हरिया गांव का बताया गया है। मृतक सदानंद रजक के पुत्र प्रियांशु कुमार एवं जख्मी वीरेंद्र कुमार के पुत्र आकाशदीप कुमार व अर्जुन कुमार के पुत्र सौरभ कुमार हैं। मृतक के स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बता दें कि चिकित्सकों ने इलाज के दौरान नाजुक स्थिति को देखते हुए विरेंद्र कुमार के पुत्र प्रियांशु कुमार को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर सहरसा भेज दिया। वही घटना की सूचना मिलते ही बैजनाथपुर पुलिस सदर बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर घटना की तहकीकात करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया।

Subscribe to my channel

