Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार बैजनाथपुर में मेहता भारत गैस एजेन्सी कर्मी से लूटपाट करने वाले अपराधी गिरफ्तार 

बैजनाथपुर में मेहता भारत गैस एजेन्सी कर्मी से लूटपाट करने वाले अपराधी गिरफ्तार 

Spread the love

रिर्पोट- ललन कुमार सहरसा बिहार

एंकर- बिहार के सहरसा जिले के बैजनाथपुर पुलिस को एक लूट मामले में सफलता हाथ लगी। बीते गुरुवार की देर संध्या को बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के खजुरी गांव डीह टोला पैक्स गोदाम के पास मेहता भारत गैस एजेन्सी के कर्मी से 33 हजार रुपए लूटे गए थे। बाइक पर सवार तीन नकापोश अपराधियों ने गैस सिलेंडर से भरी वाहन को आगे से रोक लिया और हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम देते हुए  मौका देख भागने में कामयाब रहा, हालांकि अपराधियों की करतूत सीसीटीवी केमरा में कैद हो गया था। लूट की सूचना बैजनाथपुर पुलिस को लिखित रूप से दिया गया था, बैजनाथपुर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा को खंगालते हुए शुक्रवार को दो अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बता दें कि लूटपाट में शामिल अपराधी  सपहा गांव निवासी नवीन कुमार एवं मधेपुरा जिले के घैलाढ़ थाना अंतर्गत पतरहा गांव निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गुरुवार की देर संध्या को मेहता भारत गैस एजेन्सी के कर्मी संतोष कुमार के साथ लूट पाट की घटना को अंजाम दिया था।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com