फिरोजाबाद मेडिकल असेसमेंट कैम्प, BRC टुंडला में 64 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया
मेडिकल असेसमेंट कैम्प, BRC टुंडला में 64 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया

टूंडला फिरोजाबाद
टुंडला स्थित BRC परिसर में आज दिनांक 15 सितम्बर 2022 को दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल असेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 64 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
प्रतिभाग करने वाले बच्चों में से 54 बच्चों को कुशल चिकित्सकों की मेडिकल बोर्ड टीम द्वारा दिव्यांगता जांच कर रिडस्ट्रेशन करने उपरांत दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी किए गए।
टुंडला BRC परिसर में मेडिकल असेसमेंट कैम्प के कुशल चिकित्सक डॉक्टर आकाश गौतम (ऑर्थोपेडिक सर्जन) , डॉक्टर अल्का अग्रवाल (नेत्र सर्जन), और डॉक्टर दुर्ग प्रताप सिंह (मनोचिकित्सक) ने प्रतिभाग करने वाले सभी पंजीकृत 64 बच्चों का परीक्षण कर 54 बच्चों को दिव्यांग प्रमाणपत्र हेतु मानक अनुरूप पाया और दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी किया तथा 10 बच्चों को रेफेर किया गया।
इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी ,विकास खण्ड-टूंडला राजेश चौधरी, सुशील कुमार पौनिया (क्षेत्रीय संयोजक भारतीय जनता पार्टी) स्पेशल एडुकेटर्स संजीव कुमार सिंह राकेश मिश्रा, सच्चिदानंद, प्रादुहमन शर्मा,मृदुल किशोर, अमरेश सिंह, कृपाशंकर, सुरेश यादव, मुकेश सक्सेना, शिवेंद्र कुमार, कप्तान सिंह, शादाब अली व शैलेन्द्र आदि उपस्थित रहे।
*प्रेषक अजय कुमार पांडे जिला समन्वयक समेकित शिक्षा जनपद-फिरोजाबाद*
फिरोजाबाद आवाज इंडिया लाइव अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट

Subscribe to my channel



