चित्रकूट हर्ष पांडे क्षेत्राधिकारी नगर के द्वारा थाना बहिलपुरवा में उद्घाटन किया गया
हर्ष पांडे क्षेत्राधिकारी नगर के द्वारा थाना बहिलपुरवा में उद्घाटन किया गया

* चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

प्रेस नोट-चित्रकूट पुलिस*
*श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय द्वारा थाना बहिलपुरवा में नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन किया*
चित्रकूट जनपद में आज दिनाँक-12.09.2022 को *श्रीमान पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अतुल शर्मा* के निर्देशन में *क्षेत्राधिकारी नगर श्री हर्ष पाण्डेय* द्वारा थाना बहिलपुरवा में नवनिर्मित सभागार का विधि विधान से पूजा अर्चना कर उद्घाटन/लोकापर्ण किया गया । थाना परिसर में थानाध्यक्ष बहिलपुरवा श्री इन्द्रजीत गौतम द्वारा बहुउद्देश्यीय सभागार का नवनिर्माण कराया गया है । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर महोदय द्वारा थाना क्षेत्र के निर्धन परिवारों को राशन सामग्री व वस्त्र वितरित किये गये । महोदय द्वारा उपस्थित समस्त लोगों को मिष्ठान वितरित कर मुंह मीठा कराया गया ।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष बहिलपुरवा श्री इन्द्रजीत गौतम, उ0नि0 श्री शिवमणि मिश्रा, उ0नि0 श्री रामप्रवेश यादव, थाना क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्ति एवं थाना बहिलपुरवा स्टॉफ उपस्थित रहे ।
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Subscribe to my channel



