Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार निजी जमीन में जबरदस्ती पेड़ लगाए जाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

निजी जमीन में जबरदस्ती पेड़ लगाए जाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

Spread the love

रिपोर्ट -: ललन कुमार सहरसा बिहार

एंकर -: बिहार के  सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के सहूरिया पश्चिमी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर नौ में निजी जमीन में जबरदस्ती पेड़ लगाए जाने का दर्जनों ग्रामीणों ने विरोध जताया है।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है की एक तो हमलोग निजी सहयोग से अपने अपने खेतों में जाने के लिए सड़क मार्ग निर्माण किया है इसके बाबजूद सड़क किनारे खेतों में पंचायत के मुखिया द्वारा रातों रात बिना सूचना के पेड़ लगा दिया गया है जिससे हमलोग सहमत नहीं हैं।खेतों में पेड़ लग जाने से खेत की पैदावार घटेगी जबकि हमलेगों के लिए यहां का जमीन ही एकमात्र उपजाऊ है। सुरेंद्र यादव, हरेराम मिस्त्री, रामसुगारथ यादव,ब्रह्मदेव चौधरी,चंदेश्वरी शर्मा,कैलाश चौधरी,अमरेश यादव सहित दर्जनों लोगों ने बताया की हमलोगो के खेत में पंचायत के मुखिया पुष्पा देवी द्वारा जबरदस्ती पेड़ लगा दिया गया है जिसके विरुद्ध अंचलाधिकारी सौर बाजार सहित सभी वरीय पदाधिकारी को आवेदन देकर अवगत करवाएंगे। पेड़ लगाए जाने को लेकर स्थानीय निवासी मनीष चौधरी ने बताया की पेड़ हमारे द्वारा लगाया गया है जो जल जीवन हरियाली के तहत बोकू शर्मा के घर से लेकर दामोदर चौधरी के खेत तक लगभग दो सौ पेड़ लगाए गए हैं। जल जीवन हरियाली को लेकर किसी प्रकार की योजना बोर्ड स्थल पर नही देखा गया।फिलहाल इस प्रकार के चलाई गई योजना से दर्जनों ग्रामीणों एवम मनीष चौधरी के बीच तनाव  देखा गया।समय रहते हुए अगर इस प्रकार की समस्या की जांच नही की गई तो मामला आगे भी बढ़ सकता है।

Aawaj India Live

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com