चित्रकूट ट्रैफिक चौराहा कर्वी में चला बाबा का बुलडोजर
ट्रैफिक चौराहा कर्वी में चला बाबा का बुलडोजर

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

चित्रकूट जनपद के सदर तहसील कर्वी अंतर्गत एक्शन मोड पर आए चित्रकूट डीएम अभिषेक आनंद। भारी विरोध के बाद पुलिस फोर्स के साथ ट्रैफिक चौराहे पर बनी नगरपालिका की 2 मंज़िला इमारत व पीडब्ल्यूडी की दीवार, दुकानो समेत कुछेक अवैध प्लॉट पर आज डीएम के आदेश पर चल गया बुलडोज़र। इमारत समेत प्लॉटिंग को किया गया ज़मीदोज़। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक ज़िले की सबसे बड़ी प्लॉटिंग हनुमानधारा रोड, शिवरामपुर, रौली, अशोह समेत अन्य बड़ी साइड पर भी ज़िलाधिकारी अभिषेक आंनद की भृकुटी टेढ़ी। महायोजना वाले क्षेत्रों व शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर डीएम अभिषेक आनंद बेहद संजीदा भूमाफियाओं के होश फ़ाख्ता। बुलडोज़र का पंजा रहेगा जारी!
इस मौके पर चित्रकूट जनपद के अधिकारियों कर्मचारियों पुलिसकर्मियों सहित काफी अधिक संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहे
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Subscribe to my channel


