फिरोजाबाद जिला कार्यालय अहाता शोभाराम पर जिला कांग्रेस सूचना का अधिकार विभाग टास्क फोर्स की एक विचार गोष्ठी
जिला कार्यालय अहाता शोभाराम पर जिला कांग्रेस सूचना का अधिकार विभाग टास्क फोर्स की एक विचार गोष्ठी

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट

आज दिनांक 26 सितंबर 2022 को जिला कार्यालय अहाता शोभाराम पर जिला कांग्रेस सूचना का अधिकार विभाग टास्क फोर्स की एक विचार गोष्ठी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री माननीय डॉ मनमोहन सिंह जी के 87 वे जन्मदिवस पर की गई जिसकी अध्यक्षता करते हुए जिला चेयरमैन डॉ बीएस गौतम पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस ने उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की और कहा कि डॉ मनमोहन सिंह उच्च कोटि के अर्थशास्त्री हैं उनकी बेदाग छवि है आज की राजनीति में उनका बहुत बड़ा स्थान है और देश के लिए योगदान जिसे भारत देश की जनता सदैव याद रखेगी वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल उपाध्याय ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री काल में सूचना अधिकार कानून शिक्षा का अधिकार कानून खाद्य सुरक्षा कानून ऐतिहासिक रहे हैं इस अवसर पर चंद्रप्रकाश बबलू अनूप कुमार शिवा शर्मा सुभाष चंद्र उपाध्याय अब्दुल अजीज कुरैशी अजय कुमार सत्यपाल आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
Subscribe to my channel


