Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 किलो नाजायज चरस के साथ किया गिरफ्तार

थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 किलो नाजायज चरस के साथ किया गिरफ्तार

Spread the love

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्घ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त जसवंत पुत्र यादराम सिंह को रामकुमार अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया है । तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो नाजायज चरस बरामद हुआ है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना उत्तर पर मु0अ0सं0 753/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता गिरफ्तारशुदा अभियुक्तः-
1- जसवंत सिंह पुत्र यादराम सिंह नि0 बघेल कालोनी किराए का मकान थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद स्थायी पता ग्राम पाडम थाना जसराना जिला फिरोजाबाद ।

बरामदगी –
नाजायज 1 किलो चरस ।

पंजीकृत अभियोगः-
1- मु0अ0सं0 753/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद ।

गिरफ्तारी का स्थान व समय –
रामकुमार अस्पताल के पास थाना उत्तर, फिरोजाबाद से दिनांक 05.09.2022 को समय 23.50 बजे

अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com