सहरसा बिहार शिक्षा मंत्री प्रो.चंद्रशेखर का प्रेस वार्ता
शिक्षा मंत्री प्रो.चंद्रशेखर का प्रेस वार्ता

*रिपोर्टर :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* मधेपुरा के आरजेडी विधायक सह बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो.चंद्रशेखर का सहरसा के सुपर मार्केट स्थित कला भवन में महागठबंधन के नेता व कार्यकर्ता समेत हजारों की तादाद में समर्थकों के द्वारा दिन के चार बजे उनका गर्मजोशी से नागरिक अभिनंदन किया।तकरीबन चार घंटो तक चले इस कार्यक्रम में महागठबंधन के तमाम नेताओं ने शिक्षा मंत्री का अभिवादन करते हुए उनको मिथिला की परंपरा के तहत पाग चादर व माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।तकरीबन आठ बजे रात्रि में जिला अतिथि गृह में उन्होंने ने पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता की।प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने महागठबंधन के मुखिया नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बखान करते हुए कहा की हमारी सरकार ने दस लाख नोकरी देने की बात कही है उस पर काम तीव्रगति से चालू है,हमारे तेजस्वी जी आज ही हमसे फोन पर बात करते हुए पूछे की आपके यहां कितनी जगह खाली है।
आप इसी से क्याश लगा सकते हैं की हमारी सरकार अपने कहे वादों पर कितना जागरूक है।साथ ही उन्होंने ने कहा की शिक्षा समाज के विकास का मार्ग को प्रशस्त करता है,परिवार के विकास का मार्ग प्रशस्त करता है ,राज्य व देश के मार्ग को प्रशस्त करता है।
शिक्षा ही देश दुनियां के बड़े परिवर्तन का इतिहास रचता है बिना शिक्षा कोई मुल्क कोई देश अपने विकास का क्रतिमान कायम नही करसकता,शिक्षा आवश्यक चीज है हम लोग इस काम में लगे हुए हैं।उन्होंने ने कहा की हमारे यहां शिक्षा का संस्कार प्राथमिक विद्यालयों में और उच्चतम शिक्षण संस्थान में कमजोर है।जो माध्यमिक शिक्षा है उसमें 30 से40 प्रतिशत सुधार की जरूरत है।शिक्षा की संस्कार को जिस दिन वापस ला देंगे,
उन्होंने शिक्षक बंधुओं से अपील करते हुए कहा की अगर हमारी अपील को शिक्षक बंधु तन्मयता से लें तो दो महीना नही लगेगा पांच के बदले दो सो बच्चे नजर आयेंगे और पचास के बदले पांच सो बच्चे हर स्कूल में नजर आयेंगे।
*BYTE :-* प्रो.चंद्रशेखर, शिक्षा मंत्री बिहार सरकार। (इनके दो बयान है अलग अलग मुद्दों पे)

Subscribe to my channel



