प्रभारी मंत्री ने कान्हा पशु आश्रय केंद्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
प्रभारी मंत्री ने कान्हा पशु आश्रय केंद्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

*तिंदवारी।*
योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
शुक्रवार को प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कस्बे की कान्हा पशु आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया। गौवंशों को माला पहनाकर पूजन कर गुड़ खिलाया। यहां भूसे का स्टॉक और बन्द गौवंशों की संख्या की जानकारी ली।
संरक्षित 218 छोटे-बड़े गौवंशों की नाँद में पड़े भूसे को देखा।
निरीक्षण के बाद मीडिया को बताया कि कान्हा पशु आश्रय केंद्र में भूसे की उपलब्धता तो है पर भूसे के साथ हरा चारा नहीं मिलाया गया, गांवों में जैसे हरा चारा भूसे में अच्छे से मिलाकर नाँद में डालते हैं, उसी तरह से हरा चारा मिलाकर गौवंशों को देने के निर्देश दिए हैं।
सड़कों पर खुला घूम रहे अन्ना मवेशियों के सवाल पर प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कहा कि सरकार की ओर से पूर्णतया अन्ना पर रोक है। सभी गौशालाओं में मवेशियों को संरक्षित रखने और उन्हें हरे चारे के साथ भूसा देने आदि के योगी सरकार के सख्त निर्देश हैं। फिर भी वह जिले में समीक्षा बैठक कर जानवरों को गौशालाओं में संरक्षित करने सहित टैगिंग करवाने, भूसा और हरे चारे की उपलब्धता आदि पर जरूरी दिशानिर्देश देंगे। जनवरी माह से गौशालाओं में बन्द मवेशियों के भरण पोषण की धनराशि सरकार द्वारा न मिलने पर कहा प्रधान मनरेगा आदि के बजट से खर्च करें, फिर भी वह समीक्षा बैठक में जल्द ही धनराशि दिलवाने की बात करेंगे।
इस दौरान
राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान, जिलाधिकारी अनुराग पटेल, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्या, एसडीएम पैलानी लाल सिंह, सीओ सदर आनंद कुमार पांडेय सहित जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिलामीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह, बबेरू ब्लॉक प्रमुख रमाकांत पटेल, भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश चन्द्र पांडेय, सत्येंद्र प्रताप सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, चुनकान शुक्ला, सेमरी प्रधान अरुन सिंह, सिंघौली प्रधान अरुण शुक्ला, महुई प्रधान प्रतिनिधि शिवविजय सिंह, गरौती प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद कुमार, गजनी प्रधान प्रतिनिधि राजू सिंह, भुजौली प्रधान प्रतिनिधि बृजेन्द्र सिंह पटेल, जगत तिवारी आदि मौजूद रहे।

Subscribe to my channel



