गढ़वा झारखंड kandi गढ़वा कि युवक की दर्दनाक मौत
kandi गढ़वा कि युवक की दर्दनाक मौत

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट
गढ़वा जिला के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली गांव निवासी श्याम नारायण पांडे के पुत्र की मौत सड़क हादसे में हो गई यह घटना 2 मरीजों का इलाज करा कर रांची से लौटते समय लातेहार और मनिका के बीच गुरुवार की आधी रात में हुई जहां मारुति वैन सीधे पेड़ से टकराई गाड़ी ड्राइव कर रहे गुड्डू पांडे 36 वर्ष की स्टेरिंग से दबकर मौके पर ही मौत हो गई महुली निवासी गुड्डू पांडे बच्चों की पढ़ाई के लिए गढ़वा में डेरा रखें थे गढ़वा से ही अपने रिश्तेदार विकास सिंह व दिलीप सिंह कि बीमार पत्नियों को लेकर उनका इलाज कराने अपने मारुति वैन से रांची गए थे वह इलाज कराने में देर रात तक का समय लग गया अगली सुबह गुड्डू पांडे को कोलकाता के लिए निकलना था इसलिए पूरी रात में वापस आने के लिए चल दिए इस बीच रात के करीब 1:00 बजे लातेहार व मनिका के बीच में मोड़ पर असंतुलित होकर गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई जहां गुड्डू पांडे की सीना स्टेरिंग व सीट के बीच मैं बुरी तरह से दब गया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई अन्य लोगों में विकास सिंह की पत्नी विभा सिंह के माथे में गंभीर चोट है जिन्हें बेहोशी की हालत में रांची के एक निजी अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया जबकि दिलीप सिंह व उनकी पत्नी रांची में ही रुक गए थे एक्सीडेंट के बाद गस्ती पुलिस पहुंच कर किसी तरह शव को बाहर निकाला व पोस्टमार्टम के लिए ले गए घायल को लातेहार में प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया गया मृतक का लातेहार में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया सव पैतृक आवास महुली पहुंचने पर कोहराम मच गया गीता श्याम नारायण पांडे मां पत्नी पुट्टी देवी व बच्चे शिवम और नितेश चित्कार कर रहे हैं वही परिवार व गांव के सैकड़ों लोग इस नौजवान को खोकर सुबक रहे हैं दरवाजे पर इलाके के सैकड़ों लोग जमा होकर शोक व्यक्त कर रहे हैं मृतक अपने पीछे पत्नी पुत्र को छोड़ कर चला गया

Subscribe to my channel

