Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड
गढ़वा झारखंड गढ़वा जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना किया गया
गढ़वा जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना किया गया


संवादाता दयानंद यादव की रिपोर्ट
गढ़वा जिला मुख्यालय में दिन शुक्रवार को राजस्थान में हुए इंद्र कुमार मेघवाल की हत्या एवं अन्य प्रदेशों में दलितों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आज संयुक्त मोर्चा के तरफ से आशरफी राम की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया जिसमें युवा राजद जिला अध्यक्ष विनीत कुमार द्वारा नारा लगाया गया लोकतंत्र की हत्या बंद करो. हत्यारा छैल सिंह को फांसी दो. इंद्र मेघवाल को परिवार को न्याय दो. भारतीय संविधान जिंदाबाद और हाथ में झंडे लेकर नारेबाजी किया गया इस धरने में उपस्थित अनुसूचित जाति प्रमंडलीय अध्यक्ष नथूनी राम राजद महासचिव धर्मराज राम राजद जिलाध्यक्ष सूरज सिंह अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अतहर रहमान युवा राजद जिला उपाध्यक्ष रोहित भारती एवं विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे
Subscribe to my channel



