फिरोजाबाद पुलिस आवाम की सुरक्षा के लिए हर समय तैयार-सर्वेश मिश्रा
पुलिस आवाम की सुरक्षा के लिए हर समय तैयार-सर्वेश मिश्रा

फिरोजाबाद: पुलिस आवाम की सुरक्षा के लिए हर समय तैयार-सर्वेश मिश्रा
फिरोजाबाद। जमीअत उलमा हिंद की एक बैठक बसिया मस्जिद दारुल उलूम मदरसे में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा, नगर क्षेत्र अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव मौजूद रहे।
बैठक के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने कहां के पुलिस आवाम की सुरक्षा के लिए हर समय तैयार है। किसी भी तरह की कोई भी समस्या होने पर पुलिस को सूचित करें। पुलिस हमेशा अपकी मदद के लिये तैयार है। हम लोग अलग नहीं है, एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इस शहर को महफूज रखने के लिए हम लोग साथ-साथ मिलकर काम करेंगे।
इस दरौरान इंस्पेक्टर रसूलपुर कमलेश सिंह, जमीअत उलेमा हिंद के प्रमुख जिलाध्यक्ष मुफ्ती तनवीर कासमी, महासचिव मुफ्ती कासिम रजी, मौलाना अमीन अख्तर, कारी नईम सिद्दीकी, करबला कमेटी अध्यक्ष हिकमत उल्लाह खान, सूफी जीमल, नासिर अबरारी, अहमद अलीम, अब्दुल हलीम, हाफिज मोइनुद्दीन, मौलाना हनीफ, वसीम शेख, तारिक फारुकी. एजाज अली राजू आदि मौजूद रहे।
अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद
Subscribe to my channel


