फिरोजाबाद दिनांक 23/09/2022 को एन.सी.आर.एम.यू. टूंडला द्वारा रेलवे प्रोडेक्शन यूनिट बचाओ दिवस के उपलक्ष मे विरोध प्रदर्शन किया गया
दिनांक 23/09/2022 को एन.सी.आर.एम.यू. टूंडला द्वारा रेलवे प्रोडेक्शन यूनिट बचाओ दिवस के उपलक्ष मे विरोध प्रदर्शन किया गया

टूंडला फिरोजाबाद

आज दिनांक 23/09/2022 को NCRMU टूंडला की तीनों शाखाओ के सभी पदाधिकारियों ने आल इंडिया रेलवे मेंस फेडेरेशन एंव एन.सी.आर.एम.यू. के आवाहन पर विरोध धरना एंव प्रदर्शन भोजनवकाश के समय दोपहर 12 से 01 बजे बीएलसी मोनीटोरींग सेंटर / टूंडला के सामने किया गया | जिसमे सरकार व रेल मंत्रालय द्वारा निजीकरण एंव प्रोडेक्शन यूनिट व कारखानो को बंद करने का विरोध किया गया और कारखानो मे आउट सोर्सिंग का विरोध किया गया और साथ ही साथ एन.पी.एस. रद्द कराने व पुरानी पेंशन बहाली की पुरजोर मांग की गयी |
इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्त्व कार्यकारी मण्डल अध्यक्ष श्री बलराम एंव शाखा मंत्री जयकिशन अजवानी ने एंव संचालन सरदार सिंह ने किया | जिसमे भारी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया |
विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित रहे : श्री बलराम , जयकिशन अजवानी, सरदार सिंह, अरविंद कुमार मीना , अजरुद्दीन , दिनेश कुमार , आनंद कुमार , सुनील कुमार , धर्मेंद्र कुमार , धीरी सिंह ,इमरान अहमद , रघुनाथ मीना , देवेश गौतम , विनीत कुमार , मंगल सेन , मनोज मीना , दीपक शर्मा , कैलाश चंद्र , आशा देवी, मीना देवी , अनीता , देवी , उमा कुमारी, हेमराज व सुरेन्द्र कुमार आदि मोजूद रहे |
फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel


