फिरोजाबाद रुधउ मुस्तकिल जाने बाले सम्पर्क मार्ग पर नाली के पानी के भराब के कारण ग्रामीण परेशान
रुधउ मुस्तकिल जाने बाले सम्पर्क मार्ग पर नाली के पानी के भराब के कारण ग्रामीण परेशान

टूंडला तहसील फिरोजाबाद

रुधउ मुस्तकिल जाने बाले सम्पर्क मार्ग पर नाली के पानी के भराब के कारण ग्रामीण परेशान हाल!
टूंडला 28 अगस्त, विकाश खंड के अंतर्गत आने बाले रुधउ मुस्तकिल के सम्पर्क मार्ग की हालत जर्जर होने के कारण ग्रामीण जनो का जीना मोहाल हैं ग्राम प्रधान की अनदेखी के चलते ग्रामीणों में रोष व्याप्त हैं!
ग्रामीणों ने जानकारी देते ,हुए वताया की नई आबादी भक्ति गढ़ी ग्राम पंचायत की आवादी लगभग 3500 की होने के बावजूद ग्रामीण जनो को नारकीय जीवन जीने के लिये विवश होना पड़ता हैं वही दूसरी ओर यह सम्पर्क मार्ग रुधउ की गांव की ओर जाता हैं जिसके चलते काश्तकारो, किसानों ओर नोनीहालो को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं! ज्ञात हो की ग्राम भक्ति गढ़ी में पंचायत भवन भी हैं जवकी इस पंचायत भवन में पंचायत सचिव भी बैठते हैं जवकी अन्य स्टॉफ होने के बावजूद क्या उपरोक्त समस्या के निराकरण कब होगा ग्रामीण जनो को उपरोक्त समस्या निजात मिलेगी या नहीं!
आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel


