सहरसा बिहार 15 फाइल कोरेक्स और गाजा के साथ एक महिला गिरफ्तार।पुलिस महिला से पूछ ताछ में जुटी
15 फाइल कोरेक्स और गाजा के साथ एक महिला गिरफ्तार।पुलिस महिला से पूछ ताछ में जुटी

*रिपोर्टर :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के कोशी चौक स्थित एक घर से 15 फाइल कोरेक्स और गाजा के साथ एक महिला हुआ गिरफ्तार। पटना मुख्यालय की सूचना के आधार पर सदर थाना की गस्ती टीम का नेतृत्व कर रहे ऐएसआई मनीष कुमार ने महिला को कोरेक्स और गाजा के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार महिला से पुलिस पूछ ताछ में जुट गई है। जानकारी हो कि पटना मुख्यालय से सदर थाना को सूचना मिली थी उसी सूचना के आधार पर सदर थाना की पुलिस के द्वारा कोशी चौक स्थित एक घर में छापेमारी की गई।जहां से कोरेक्स ,और गाजा के साथ महिला की गिरफ्तारी की गई है।गिरफ्तार महिला का नाम प्रमिला देवी है जो सदर थाना क्षेत्र के कोशी चौक की रहने वाली बतायी जा रही है।
वहीं सदर थाना के थानां अध्यक्ष सुधाकर ने बताया कि पटना मुख्यालय से सूचना मिली थी उसी सूचना के आधार पर ऐ ऐसआयी मनीष कुमार के नेतृत्व में गस्ती टीम को भेजा गया था कोशी चौक।जहां से उक्त महिला प्रमिला देवी के घर से 15 फाइल कोरेक्स और थोड़ा बहुत गांजा बरामद किया गया है।उन्होंने ये भी बताया कि महिला को न्यायिक हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है।

Subscribe to my channel


