Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की पुण्यतिथि पर नगर के मुख्य चौराहे पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की पुण्यतिथि पर नगर के मुख्य चौराहे पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी

Spread the love

पंडित श्याम शर्मा मंडल प्रभारी

आज भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की पुण्यतिथि पर नगर के मुख्य चौराहे पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा भाजपा नगर कार्यालय पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने नेता जी के जीवन पर प्रकाश डाला।
इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे दृतीय विश्व युद्ध के दौरान अंग्रजों के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने जापान के सहयोग से आजाद हिंद फौज का गठन किया गया उनके द्वारा दिया गया जय हिंद का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है। एससी मोर्चा
बृजक्षेत्र के सहप्रभारी रामतीर्थ सिंह चक ने कहा कि आज ही के दिन अठठारह अगस्त उन्नीस सौ पैंतालीस को एक विमान दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी।नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारतीय प्रशासनिक सेवा को बीच में ही छोड़कर भारत आ गए उन्होंने आंदोलन को मजबूती देने के लिए देश के बाहर जाकर आजादी के आंदोलन को मजबूती दी नेताजी विवेकानंद जी की शिक्षाओं से अत्याधिक प्रभावित थे और उन्हें अपना आध्यात्मिक गुरु मानते थे जब के चितरंजन दास उनके राजनीतिक गुरु थे वर्ष 1921 में बॉस ने चितरंजन दास की स्वराज पार्टी द्वारा प्रकाशित समाचार पत्र फॉरवर्ड के संपादन का कार्यभार भी संभाला था इस दौरान क्षेत्रीय संयोजक सुशील पोनियां,पूर्व सांसद प्रतिनिधि लोकेंद्र सिंह पोनियां,जिला उपाध्यक्ष दीपक राजौरिया,दुष्यंत जादौन,संजय सिंह परमार,लोकेश जादौन,अजीत जुरैल, डा गौतम सिंह नौहवार,शिवदृष्टि रावत,कुलदीप पोनियां, उदय प्रताप वर्मा,प्रदीप पाठक आदि लोग उपस्थित रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com